बिलासपुर—- निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने 104 के लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। सरकन्डा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ लाकडाउन का खुला उल्लंघन करते पाए जाने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की है।
सरकन्डा थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि लाकडाउन का खुला उल्लंघन करते पाए जाने पर तीन लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। पकड़े गए गए आरोपियों के नाम खमतराई से भाई राम पिता कैलाश साहू, बंधवापारा से कृष्णा सिंह पिता गोविन्द और बहतराई रामायण चौक है।
रात्रे के अनुसार निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग अलग 43 और 61 ुकुूल 104 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। सभी लोग बिना मास्क के घूमते पकड़े गए। पकड़े गए लोगों से दस हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी चालान काटा गया।