उल्लास से मनाया गया नवरात्रि पर्व.. महामाया से भक्तों की गुहार..कोरोना संकट से करें रक्षा..प्रशासन की तारीफ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
तखतपुर( टेकचंद कारड़ा)—-चैत्र नवरात्रि पर मां महामाया मंदिर में अष्टमी पर हवन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां महामाया से प्रार्थना कर देश और दुनिया को महामारी से मुक्त करने का आशीर्वाद मांगा। साथ ही अमन चैन की गुहार भी लगायी। 
 
                     चैत्र नवरात्रि पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मंदिरों के पट नही खुले। भक्त और श्रद्धालुओं ने नवरात्रि में घर पर ही रहकत माता भगवती की आराधना की।  पट नहीं खुलने के चलते पहली बार देखने को मिला कि किसी भी मंदिर में मनोकामना कलश प्रज्जवलित नहीं किए गए।
           रामनवमी पर्व पर ज्यादातर लोगों को कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों में प्रवेश नहीं दिया गया।  आरती और पूजा कार्यक्रम में सीमित लोग ही शामिल हुए। मंगलवार की शाम 4 बजे मंदिर परिसर में अष्टमी का हवन किया गया। आचार्य रत्नाकर पाण्डेय जितेंद्र पाण्डेय जितेंद्र शुक्ला दिलीप तोलानी राजू सिंह ठाकुर तिलक ताम्रकार आयुष कारडा वरूण कारडा प्रमुख लोगों ने ना केवल हवन कार्यक्रम में शिरकत किया। बल्कि आरती कर माता महामाया से अमन जैन और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
 
                     उपस्थित लोगों ने प्रार्थना कर देश दुनिया को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने गुहार लगाई।
 
 मां काली‌ का दर्शन
 
              सदियों से देखने को मिला है कि नवरात्रि पर हजारों लोग काली माता का दर्शन करने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार काली मंदिर में भीड़ भाड़ का नजारा नहीं देखने को मिला। ना ही किसी ने जागरण किया।  लाकडाउन और धारा 144 के चलते शहर में काली माता की सवारी निकली थ लेकिन कोरोना के भय से कोई श्रद्धालु सड़क पर नजर नहीं आया। इस दौरान पुलिस भी काफी चुस्त दुरूस्त नजर आयी।
 
               बताते चलें कि नगर में हर नवरात्रि की सप्तमी को काली माता तखतपुर भ्रमण पर निकलती है। माता का दर्शन करने हजारों का हुजुम रहता है। दर्शन करने लोग दूर दराज से भी पहुंचते हैं। लेकिन प्रशासन ने लोगों को कोरोना संक्रमण बचाने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि इस बार सप्तमी पर मां काली नगर भ्रमण नहीं करेंगी। जिसके चलते लोग सड़कों पर नजर नहीं आए।
 
         वहीं प्रशासन के इस कदम की आम जनता के साथ श्रद्धालुओं ने जमकर तारीफ की। लोगो ने बताया कि प्रशासन ने जमहित में उचित निर्णय लिया है। क्योंकि मां काली के भ्रमण के दौरान भीड़ का होना निश्चित था। जाहिर सी बात है कि इससे धारा 144 का उल्लघंन होता। लोगों की जिन्दगी भी खतरे में होती।  प्रशासन ने समझदारी से काम लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close