उस्लापुर क्षेत्र में चला सेनेटाइजिंग अभियान..पार्षद ने खुद संभाला मोर्चा..कहा बनाएं सामाजिक दूरी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ नगर निगम टीम का राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। नगर में घूम घूम कर फाकिंग मशीन से धुआं और टैंकरों से सेनेटाइज का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 2 के में स्थानीय पार्षद की मौजूदगी और प्रयास से सागर होम्स और नेचर सिटी में एक -एक घर को सेनेटाइज्ड किया गया है। 
 
               कोरोना संक्रमण के खिलाफ निगम का लगातार राहत बचाव के साथ सेनेटाइजिंग अभियार जारी है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 2 उस्लापुर क्षेत्र में निगम की टीम ने सेनेटाइजिंग अभियान चलाया है। स्थानीय पार्षद दिनेश कोरी की उपस्थिति में सागर होम्स और नेचर सिटी के एक एक घर को सेनेटाइज्ड किया गया है।
 
              इस दौरान पार्षद दिलीप कोरी ने खुद टैंकर की हौज पाइप हाथ में लेकर एक एक घरों को सेनेटाइज्ड किया। पार्षद दिनेश कोरी ने बताया महापौर रामचरण यादव के निर्देश पर नगर निगम के एक क्षेत्र मे सेनेटाइजिंग करने टैंकर भेजा जा रहा है। इसी क्रम में आज हम लोगों ने सकरी क्षेत्र के सागर होम्स फेज 1 और दो के साथ ही नेचर सिटी फेज 1 और 2 के एक -एक घरों को सेनेटाइज्ड किया है।
 
          इस दौरान पार्षद ने स्थानीय लोगों से निवेदन भी किया कि हरसंभव प्रयास करें की घरों से निकलना ना पड़े। महामारी से बचाव के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। साथ ही सुरक्षित सामाजिक दूरी बनाकर रखेें। दिनेश कोरी ने जानकारी दी कि एक दो दिन के अन्दर उस्लापुर क्षेत्र की बस्तियों को भी पूरी तरह से सेनेटाइज्ड कर दिया जाएगा। 
close