उस्लापुर में रेलवे चेकिंग..शनिवार को खोंगसरा में ब्लाक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर– दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल बिलासपुर की टीम ने उस्लापुर,अनूपपुर और बिजुरी स्टेशनों पर गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     सघन चेकिंग अभियान के दौरान 185 प्रकरणों में चौवन हजार रूपए से अधिक की वसूली की गयी। कार्यवाही के दौरान बिना टिकट के 32 मामलों से पन्द्रह हजार से अधिक की राशि वसूल हुई। प्लाइंड स्काट ने अनियमित टिकट के 73 मामलों को मामलों को दर्ज किया। अनियमित टिकट में रेलवे ने कुल 33,120 रूपयेे बतौर जुर्माना वसूल किया। लगेज के 79 मामलों से करीब छः हजार रूपए वसूल हुए। ट्रेनों मे गंदगी फैलाने के एक मामले पचास रूपए की पेनाल्टी भी हुई।

                      गहन टिकट चेकिंग अभियान वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम और सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्रीकांत मंत्री के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में सीटीआई सुब्रत मुखर्जी समेत टीटीई स्टाफ और आरपीएफ स्टाफ भी शामिल हुआ।

 कोरिडोर ब्लाक

             दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सल्कारोड-खोंगसरा सेक्शन में तीस अप्रैल को कोरीडोर ब्लाक किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा की दृृष्टि से मशीनों और अन्य उपकरणों का मरम्मत कार्य किया जाएगा। तीस अप्रैल को गाडी संख्या 68747/68748 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।

close