एक्सीडेन्ट के बाद जब नाराज लोगों ने लगाया बेरिकेट्स…कहा बहुत हुआ..अब हम करेंगे समाधान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—मोटरसायकल से एक्सीडेन्ट होेने के बाद नाराज जबड़ापारा के लोगों ने सड़क को बांस से घेर दिया।   जिसके चलते आने जाने वालों को परेशानी हुई। बाद में पुलिस प्रयास से रास्ता खोला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोज रोज की सड़क दुर्घटना और सड़क निर्माण से तंग आ चुके हैं। एक बार फिर सकरी गली में तेज रफ्तार में आ रही मोटरसायकल ने बच्चे  को चपेट में ले लिया। बच्चे के आखं के पास गंभीर चोट आयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                मोटरसायकल से टकराने के बाद जबड़ापारा में एक बच्ची घायल हो गयी। नाराज लोगों ने रास्ता ही बंद कर दिया। गली को बांस से घेरकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस बीच बचाव के बाद मामले को किसी तरह शांत कराया। फिलहाल मोटरसायकल की टक्कर से घायल बच्ची का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

                               स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। लोगों का निकलना मोहल्ले की गलियों से होने लगा है। लेकिन लोग मोटरसायकल से तेज रफ्तार में चलते हैं। जिसके कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से नाले का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते लोगों को कई प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के कारण लोग मोहल्ले की गलियों से निकलते हैं। तेज रफ्तार से आने वाली गाड़ियों से मोहल्ले के बच्चों को खतरा बना रहता है। मामले की शिकायत कई बार स्थानीय पार्षद राजेश दुसेजा से की। लेकिन उन्होने शिकायत को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया।

         स्थानीय लोगों ने बताया कि सकरी गली में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ दिन पहले स्थानीय निवासी गोपी लाल गुप्ता किसी वाहन के ठोकर  घायल हो गए।कुछ दिनों तक अस्पताल में इलाज चला। आज एक बार फिर मोहले के एक छोटे बच्चे की आंख में मोटरसायकल की टक्कर से चोट पहुंची है। फिलहाल बच्ची का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

                              बच्ची के घायल होने से नाराज स्थानीय लोगों ने बताया कि जब पार्षद भी नहीं सुन रहा हो तो हम लोगों को जो उचित लगा वही किया। बच्चों की सुरक्षा के लिए गली को ही घेर दिया है। इसके बाद भी यदि हमारी परेशानियों को नहीं सुना गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

          सड़क घेरने की घटना के बाद यातायात कुछ देर के लिए यातायात जाम हो गया। पुलिस बीच बचाव से स्थानीय लोगों को किसी तरह शांत कराया गया। तभी कहीं जाकर बेरिकेट्स हटाते हुए गली को आम जनता के लिए खोला गया।

close