एक गिलास पानी को तरसते रहे बच्चे..खाली पेट निर्णायकों ने किया न्याय..कुछ ऐसा रहा ब्लाक स्तरीय खेल आयोजन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—खेल युवा कल्याण विभाग के बैनर तले बहतराई स्टेडियम में बिल्हा ब्लाक स्तरीय खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतिभागी में ब्लाक के बच्चों ने खाली पेट उम्दा प्रदर्शन किया। तो निर्णायक मंडल को भी एक गिलास पानी नसीब नहीं हुआ। हाँ इस दौरान कुछ अधिकारी जरूर खुश नजर आए।
 
                बहतराई स्टेडियम में बिल्हा ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन को शायद ही बच्चे या निर्णायक मंडल कभी भूलना चाहेंगे। क्योंकि इससे पहले इतनी व्यवस्था कभी देखने को नहीं मिली।
 
         ब्लाक स्तरीय स्पर्धा में आयोजको के तरफ से बदहाल व्यवस्था में कोई कोर कसर नहीं देखने को मिला। हां अधिकारियो ने जरूर परेशानी महसूस नहीं की है। छात्र शिक्षक और निर्णय मंडल में शामिल लोगों को आने वाले दिनों प्रतियोगिता को भुलाना मुश्किल होगा। 
 
                 जानकारी के अनुसार कार्यक्रम को लेकर किसी भी प्रतिभागियों को सूचना नही थी। ना ही किसी प्रकार की तैयारी ही थी। जिसके चलते कई प्रतिभागी जिला स्तरीय कार्यक्रम तक पहुच नही पाए। चूंकि आयोजन की जानकारी किसी को नहीं थी। इसलिए लोक नृत्य और लोक गीत की जीवन्त प्रस्तुति ना देकर ज्यादातर बच्चे रिकार्डेड गीत पर थिरकते रहे। यह जानते हुए भी रिकॉर्डेड गीत या नृत्य पुरी तरह प्रतिबंधित था । जिसके चलते प्रतिभागियों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।
 
             निर्णायक मंडल को सुबह 10 बजे बुलाया गया था। शाम पांच बजे तक अव्यवस्था के बीच निर्णय करते रहे। लेकिन शाम होने तक उन्हें नाश्ता तो दूर एक गिलास पानी के लिए तरसते देखा गया। सुबह10 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्णायय मण्डेल के सदस्य भूखे प्यासे निर्णय देने के लिये बाध्य रहे।
 
              रात 9 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान बहतराई स्टेडियम के अन्दर घुप  अंधेरे देखने को मिला। मुख्य मार्ग तक पहुचने में प्रतिभागियों के साथ व्यवस्था में शामिल शिक्षकों को मोटरसायकल की हेड़लाइट में रास्ता तलाशना पड़ा। यह जानते हुए भी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावडा रहता है। किसी भी प्रकार का हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
 
                 ऊपर वाले का शुक्र था कि बदहाल व्यवस्था के बीच सब कुछ जो़ड़ तोड़ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान खेल आयोजन के मुख्य जिम्मेदार अधिकारी अपने घर मे आराम फरमाते रहे। 

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close