एक दिन नहीं होगी पानी सप्लाई

BHASKAR MISHRA
town hall 1बिलासपुर— कुदुदण्ड और शांति नगर पानी टंकी की सफाई होने के कारण एक दिन की पानी सप्लाई बंद रहेगी। निगम से मिली जानकारी के अनुसार बरसात शुरू हो चुकी है। हमेशा कि तरह इस बार भी शुद्ध पेयजल सप्लाई को ध्यान में रखते हुए दोनों पानी टंकियों की सफाई की जाएगी। इस दौरान एक दिन के लिए जल प्रदाय का काम बंद रहेगा।

निगम जल विभाग ने बताया है कि पूरी संभावना है कि सफाई का काम एक दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। लेेकिन जरूरत के अनुसार सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जल प्रदाय की समयावधि घटायी  या बढायी जा सकताी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
बाढ़ नियंत्रण कक्ष
बाढ़ जैसी आपात स्थित से निपटने निगम प्रशासन ने अलग से बाढ़ नियंत्रण सेल का गठन किया है। भारी बारिश की स्थिति में किसी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों से निपटने प्रशासन ने सेल के कर्मचारियों को हल वक्त अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। विकास भवन के ग्राउंड फ्लोर में कार्यालय भी कोल दिया गया है। कोई भी व्यक्ति या पीड़ित 07752-220531 और मोबाईल नंबर 9109919321 पर जानकारी दे सकता है।

—————————–

close