एक महीने में लगाएंगे 50 लाख पौधे..कलेक्टर ने बताया..जिले को बनाएंगे हराभरा…गैस कनेक्शन का दिया लक्ष्य

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कलेक्टर पी.दयानन्द ने मंथन सभागार में अधिकारियों की बैठक में बताया कि जिले को हराभरा बनाया जाएगा। 50 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण अभियान 15 जुलाई से ग्रीन मैराथन दौड़ से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा।  दौड़ में सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। अभियान को सफल बनाने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जिला पंचायत सीईओ नगरीय क्षेत्रों के लिए नगर निगम, नगर पालिकाओं के सीएमओ और डी.एफ.ओ. को नोडल अधिकारी बनाया गया है।समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत दूसरे चरण में दिये गये लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। 42 हजार गैस कनेक्शन बांटे जाने का लक्ष्य रखा। उन्होने बताया कि अब तक 19 हजार से ज्यादा  हितग्राहियों का चयन कर लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
           कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सांसद एवं विधायक निधि के तहत अपूर्ण निर्माण कार्यों को 15 अगस्त तक पूरा किया जाए। अनुसूचित जन जाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों को वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण की प्रगति की समीक्षा करते बताया कि बाकी पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र वितरण की कार्यवाही 2 महीनें में पूरी की जाए।
                   बैठक में राजस्व विभाग, जल संसाधन, वन विभाग, महिला बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, श्रम, लोक निर्माण विभाग, आदिम जाति एवं विकास विभाग, परिवहन विभाग, सहकारिता विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विद्युत विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग समेत अन्य विभागों को मिले आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनदर्शन में मिले आवेदनों का निराकरण माह के अंत तक अनिवार्य रूप से कर लिया जाये।
close