एडिश्नल एसपी पहुंचे बहतराई स्टेडियम…सुरक्षा का लिया जायजा…कार्य की प्रगति पर जताया संतोष

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांघी की सभा की तैयारी का निरीक्षण एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के अलावा पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद थे। नीरज चन्द्राकर ने स्टेडियम का चक्कर भी लगाया। कांग्रेसियों से मशविरा भी किया। जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

                       बहतहाई स्टेडियम में साफ सफाई का काम जोरो पर है। 18 मई को राहुल गांधी 24 विधानसभा के हजारों बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे। राहुल गाधी की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजरएडिश्नल एसपी पुलिस अधिकारियों के साथ मैदान और स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कांग्रेसी नेताओं से चर्चा की। नीरज चन्द्राकर ने पवेलियन का भी अवलोकन किया। कार्य पर संतोष भी जाहिर किया।

                                        नीरिक्षण के दौरान एडिश्नल एसपी ने सुरक्षा बिंदुओं पर विस्तार चर्चा की। साथ ही कांग्रेसियों का फीड़बैक लिया। मैदान निरीक्षण के दौरान नीरज चंद्राकर के अलावा प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन,शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, शेखर मुदलियार, हेमन्त दिग्रस्कर विशेष रूप से मौजूद थे। उपस्थित थे। सरकंडा थाना प्रभारी राहुल तिवारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

close