एनटीपीसी में वेकयूम पम्प सुधारने के समय ब्लास्ट

Shri Mi
2 Min Read

ntpcबिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में सोमवार सुबह हुए एक हुए Žलास्ट से प्लांट में दहशत फौल गई। ब्लास्ट का कारण वैक्यूम पम्प का फ्यूज़ फटना बताया जा रहा है  इस घटना मे दो मजदूरों को चोटे आई है। एनटीपीसी कर्मचारी को अपोलो और ठेका मजदूर को बर्न एंड ट्रामा से‹टर उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। दोनों के हाथ जले हैं  और दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद ठेका मजदूर को भी अपोलो रिफर किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            एनटीपीसी के प्लांट नंबर तीन में सुबह वैक्यूम पम्प में करंट की सूचना मिलते ही अधिकारियों के निर्देश पर एनटीपीसी कर्मचारी प्रीतम सिंह और दिनेश कन्स्ट्रकशन का मजदूर मजदूर चमरा राम वैय्यूम मशीन के मरम्त के लिए सेकटर तीन में पहुंचे, प्रीतम सिंह और चमरा राम जब वैय्यूम पम्प से Œफ्यूज़ निकालने लगे तो दो Œफ्यूज़ निकालने के बाद वह तीसरे फ्यूज को जब निकालने लगे तो अचानक ब्लास्ट हो गया जिससे कमरे में अंधेरा छा गया और सभी जान बचाकर भागने लगे। प्रीतम सिंह और चमरा राम भी कमरे से बाहर भागे।दोनों के हाथ और चेहरे धमाके से झुलस चुके थे।

                       500 मेगावाट स्टेज टू के एस्सलरी पम्प हाउस के स्विच गीयर में वैक्युम पम्प पैनल के आईसोलेशन के समय फ्यूज निकालने के दौरान फ्लश ओवर हो गया ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close