एन.आई.टी. की खाली सीटो पर होगी काउंसिलिंग

Shri Mi
2 Min Read

NIT_RAIPURरायपुर।कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने चालू शिक्षा सत्र में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.टी.) रायपुर में प्रथम वर्ष में खाली 71 सीटो को भरने के लिए एक और काउंसिलिंग आयोजित करने तथा इन स्थानों को भरने का स्वतंत्र अधिकार इस संस्थान को देने का अनुरोध केन्द्र सरकार से किया है।अग्रवाल ने इस संबंध में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र भेजकर जरूरी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।  बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र में बताया है कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के प्रथम वर्ष के 71 स्थान छठवें चरण की काउसिंलिंग के बाद भी रिक्त हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                          इस संबंध में संस्थान प्रबंधन द्वारा इन स्थानों को भरने के लिए किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं होने की जानकारी दी गई है। प्रथम वर्ष की 71 सीटें खाली रहने से छात्र-छात्राओं का नुकसान हो रहा है। छात्र-छात्राओं के व्यापक हित में रिक्त 71 सीटों को भरने के लिए एक अतिरिक्त राउंड काउंसिलिंग आयोजित करने संस्थान प्रबंधन को अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने जावडेकर से छात्र-छात्राओं के व्यापक हित में इस मामले में जल्द से जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close