एमपी विधानसभा चुनाव में 2 हजार 899 प्रत्याशी,इस विधानसभा क्षेत्र मे सबसे ज्यादा 7 महिला प्रत्याशी

Shri Mi
2 Min Read

Chhattisgarh Election, First Phase Election, Contestant In First Phase, Bjp, Congress, Chhattisgarh Janta Congress, Ajit Jogi,भोपाल।विधानसभा चुनाव 2018 में प्रदेश में 2 हजार 899 प्रत्याशी हैं। इनमें 2 हजार 644 पुरूष, 250 महिलायें और 5 अन्य प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सामान्य वर्ग के 1 हजार 794, अनुसूचित जाति वर्ग के 591 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 514 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51 में 16 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा 7 महिला प्रत्याशी और मेहगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12 में 34 प्रत्याशियों में से 33 पुरूष प्रत्याशी हैं।विधानसभा चुनाव में 65 हजार 367 कंट्रोल यूनिट, 78 हजार 870 बैलेट यूनिट और 65 हजार 367 व्ही.व्ही. पैट. उपयोग किये जा रहे हैं। प्रदेश के 45 विधानसभा क्षेत्रों में 2 बैलेट यूनिट और 2 विधानसभा क्षेत्र अटेर और मेहगांव में 3 बैलेट यूनिट मतदान में प्रयोग होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

विधानसभा चुनाव में 40 हजार 487 वाहन मतदान दलों को लाने-ले जाने के लिये लगाये गये हैं। विस्तृत जानकारी के अनुसार नौ हजार 681 बड़ी बसें, 8 हजार 510 मिनी बसें, 19 हजार 487 मैजिक और जीप, हल्के और मध्यम 1 हजार 573 वाहन, 1 हजार 236 भारी वाहन प्रदेश में मतदान कर्मियों को मतदान केन्द्र तक लाने ले-जाने के लिये लगाये गये हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार 230 विधानसभा क्षेत्रों के 65 हजार 367 मतदान केन्द्रों पर मतदान दल रवाना हो चुके हैं। अभी तक 50 हजार 340 मतदान दल आवंटित मतदान केन्द्रों पर पहुँच चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2018 में 3 लाख 782 मतदानकर्मी लगाये गये हैं, जिसमें 2 लाख 54 हजार 878 पुरूष और 45 हजार 904 महिला मतदानकर्मी हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close