एसईसीएलः महिलाओं को दिया गया स्वास्थ्य टिप्स…जोनल एसपी ने बताया..सफलता के लिए करें श्रम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-एसईसीएल में ’’महिला स्वास्थ्य एवं कार्य जीवन संतुलन’’ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ पर प्रभाव डालने वाले दिनचर्या और खानपीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

                           एसईसीएल में महिला स्वास्थ्य एवं कार्य जीवन संतुलन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि तेज रफ्तार जीवन में स्वयं को स्वस्थ्य रखना महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक है। स्वस्थ जीवनशैली, वजन पर नियंत्रण रहना बहुत जरूरी है। चिकित्सक ने बताया कि ना केवल पुरूषों बल्कि महिलाओं को भी त्म्बाखू उत्पाद सेवन से दूर रहना चाहिए।

            कार्यशाला में अपोलो मल्टिस्पेसिलिटी हाॅस्पिटल कैन्सर रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर प्रियंका सिंह ने एसईसीएल महिलाकर्मियों से संवाद किया। डाॅ. प्रियंका सिंह और स्पेशल ब्रांच की जोनल एसपी अर्चना ने महिलाओं के स्वास्थ्य और काम काज का दैनिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी।

             मैत्रीयी संस्था के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. प्रियंका सिंह ने केंसर रोग के संबंध में जानकारी दी । केंसर से बचाव के तरीके बताए। जोनल एसपी अर्चना झा ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हुनर की जानकारी दी। अर्चना झा ने कहा कि भागदौड़ के जीवन में समय का प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। महिलाएं अपना लक्ष्य स्वयं चुने । सकारात्मक रहते हुए लक्ष्य को  पाने के लिए कठोर परिश्रम करें। इसके बाद सफलता का हासिल होना निश्चित है।

                    कार्यक्रम को महाप्रबंधक मासंवि प्रवीण कुमार, प्रमुखचिकित्सा सेवाए एसईसीएल डाॅ. मीनाक्षी देव, उप महाप्रबंधक ईएण्डटी एम.नाग, प्रबंधक कार्मिक अनुपमा आनंद टेम्भुर्णीकर, विशेष अतिथि अपोलो मल्टिस्पेसिलिटी हाॅस्पिटल की केन्सर रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर प्रियंका सिंह, औक विशेष अतिथि  अर्चना झा, एसईसीएल की महिलाकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एसईसीएल के सम्पूर्ण 13 क्षेत्रों में विडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिए संवाद किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण और धन्यवाद की जिम्मेदारी को प्रबंधक कार्मिक अनुपमा आनंद टेम्भुर्णीकर ने  पूरा किया।

TAGGED: , ,
close