एसईसीएल को कर्मठ हाथों ने दी ऊंचाई…बी.आर.रेड्डी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

press photo retirnment 29-10-16बिलासपुर—  एसईसीएल ने आज लम्बे समय तक एसईसीएल को सेवा देने के बाद आज रिटायर्ड होने वाले कर्चारियों को सम्मानित किया। उनके कार्यो और एसईसीएल को दी गई सेवाओं को कार्यक्रम प्रमुख निदेशक सह प्रबंधक बी.आर.रेड्डी ने याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.आर.रेड्डी,  डाॅ. आर.एस. झा, महाप्रबंधक कार्मिक/प्रशासन संजीव कुमार, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष समेत अधिकारी और कर्मचारियों ने डाॅ. श्यामला तामस्कर प्रमुख चिकित्सा सेवाएॅं, नरेश रामपाल मुख्य प्रबंधक सिविल, अनिल कुमार मेहता अभियन्ता , मिनोती मण्डल कार्यालय अधीक्षक और पम्प ऑपरेटर परऊ राम का शाॅल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        विदाई समारोह को रेड्डी ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि कोयला उद्योग की अग्रणी कम्पनी एसईसीएल की प्रगति में निश्चय ही विदा हो रहे कर्मठ अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । निदेशक  कार्मिक  डाॅ. आर.एस. झा ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यकुशलता को देखने के बाद विश्वास हो गया है कि सबकी अथक प्रयास और कर्मठता की वजह से ही कम्पनी को नया मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी।

                                 इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने एसईसीएल की उत्कृष्ठ कार्य-संस्कृति की सराहना की। एसईसीएल परिवार से मिले सम्मान के प्रति खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का जीवन परिचय पढ़ा गया।

close