बच्चों के साथ कमिश्नर और विधायक ने ली शपथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sarvdharam sabha me samil hue sambhagayukat shri bora (5)बिलासपुर–जीवन में आगे बढ़ने के लिए सत्यनिष्ठा के साथ तनमन की स्वच्छता बहुत जरूरी है। संभागायुक्त सोनमणि बोरा ने आज गांधी जयंती के अवसर पर शासकीय कन्या स्कूल सकरी में आयोजित सर्वधर्म सभा कार्यक्रम में ये बातें कही। कार्यक्रम के प्रारंभ में गांधी की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभागायुक्त बोरा ने कहा कि मन की स्वच्छता के लिए अच्छा कार्य करें। इससे शरीर की स्वच्छता भी आयेगी। मन भी साफ रहेगा। बोरा ने बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओ योजना पर विशेष जोर देते हुए कहा कि लड़का.लड़की में भेद.भाव करना अपराध है। दोनों का समान अधिकार है। उन्होंने कहा कि वह परिवार तरक्की नहीं करता जहां महिलाओं का अनादर होता है। महात्मा गांधी ने भी शिक्षा और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया था।

         वोरा ने कहा कि पिछले साल गांधी जयंती पर देश के प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया था। इसके तहत् काफी कार्य हुए हैं। इस बार हम संकल्प ले कि न गंदगी करेंगे और न ही गंदगी होने देंगे।

             कार्यक्रम में तखतपुर विधायक राजू सिंह क्षत्री ने कहा कि अहिंसा परमोधर्म और स्वच्छता सभी के जीवन में प्रासंगिक है। देश के प्रधानमंत्री ने स्वच्छता के लिए विशेष जोर दिया है। इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना है। जीवन के लिए वायु जरूरी है। उसी तरह स्वच्छता भी जरूरी है। सभी लोग इसे रोजमर्रा की जिन्दगी में शामिल करें। इससे अपना गांव, शहर और देश खुद बखुद स्वच्छ हो जाएगा। क्षत्री ने वसुधैव कुटुम्बकंब को लेकर चलने के लिए विशेष जोर दिया।

close