एसईसीएल मुख्यालय को शतरंज मेंं पहला स्थान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

चेस फोटो १

बिलासपुर– एसईसीएल अंतरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता’’ का आयोजन 2 से 4 दिसम्बर के बीच मैत्री भवन, जरही, भटगांव क्षेत्र में किया गया । प्रतियोगिता का उद्घाटन महाप्रबंधक भटगांव आर.के. निगम ने दीप प्रज्जवलित कर किया । प्रतियोगिता में शामिल 16 क्षेत्रों के 74 खिलाड़ियों के भाग लेने पर प्रसन्नता जाहिर की।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

    अंतरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में एसईसीएल मुख्यालय से शतरंज टीम के कप्तान श्यामल सरकार, प्रभातचन्द्र दुबे, शंख ध्वनि सिंह बनाफर, रौशन क्रिस्मस, विष्णु शंकर तिवारी ने शिरकत किया।

                              शंतरंज प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में निदेशक कार्मिक डॉ. आर.एस. झा के मुख्य आतिथ्य, महाप्रबंधक भटगांव क्षेत्र आर.के. निगम, तकनीकी सचिव निदेशक कार्मिक असीत कुमार पाढ़ी, श्रमिक नेता महेन्द्र सिंह, संजय पाण्डेय, मजरूल हक अंसारी, अजय विश्वकर्मा, ए.के. पाण्डेय, के.के. पाण्डेय की उपस्थिति में हुई।

                         मुख्य अतिथि डाॅ. आर.एस. झा ने कहा शतरंज बुद्धि कौशल और रणनीति का खेल है। विजेता वहीं होता है जो सही समय पर अपनी बुद्धि, रणनीति और धैर्य के साथ चाल चलता है । शतरंज खेल के इस नियम को आम जीवन में भी  अमल में लाया जाए तो हमें कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। कर्मचारियों के विकास और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का समय-समय पर आयोजन किया जाता है । झा ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएॅ दी।

                       प्रतियोगिता स्वीस लीग पद्धत्ति से 8 चक्रों में खेली गयी। शह और मात के बीच तीन दिनों की प्रतियोगिता में मुख्यालय बिलासपुर के प्रभातचन्द्र दुबे ने साढ़े छः अंक लेकर पहला स्थाल हासिल किया। बसंत राऊत चिरमिरी को दूसरे और महावीर त्रिपाठी हसदेव को तीसरे स्थान से संतुष्ट होना पड़ा। प्रतियोगिता में दीपांकर सेनगुप्ता हसदेव चौथे , राजमन रजक जोहिला पांचवे, , अशोक सिंह हसदेव छठवां स्थान हासिल किया।

           विजेता खिलाड़ी कोल इण्डिया अंतर कम्पनी शतरंज प्रतियोगिता सम्बलपुर उड़ीसा में 17 दिसम्बर में शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता में टीम चेम्पियनशिप का खिताब हसदेव क्षेत्र को दिया गया।

close