एसईसीएल में स्मार्ट सिटी संवाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

1111बिलासपुर—साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में आज स्मार्ट सिटी-बिलासपुर पर संवाद सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्याक्रम में महापौर  किषोर राय, बिलासपुर नगर निगम आयुक्त रानू साहू एसईसीएल के निदेषक कार्मिक डॉ. आर.एस. झा, महाप्रबंधक प्रशासन संजीव कुमार, विप्स  महासचिव कीर्ति तिवारी, एसईसीएल के विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, दयालबंद के पार्षद उमेशचन्द्र कुमार उपस्थित थे। इस दौरान बिलासपुर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता  पी.के. पंचायती भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

        नोडल एजेंसी प्रयास एडर्वटायजर्स द्वारा प्रस्तुत पावर-प्वाईंट प्रेजेन्टेश  के बाद एसईसीएल विप्स की सदस्यों और कम्पनी कर्मियों ने संवाद सत्र में स्मार्ट सिटी-बिलासपुर के बारे में अपने सुझाव दिए ।सुझावों को महापौर और आय़ुक्त ने बहुत गंभीरता से लिय़ा। इसके साथ ही महापौर और आयुक्त ने उपस्थित लोगों को बताया कि आप अपना शहर किस रूप में देखना चाहते हैं। ट्वीटर,फेसबुक और वाट्स अप के माध्यम से विचारों को हम तक भेज सकते हैं।

                                     आयुक्त और महापौर ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि हम अपने काम को सामाधान मूलक दिशा में ले जाएं। उन्होंने कहा कि गौरव की बात है कि हम देश के 100 स्मार्ट शहरों में शामिल हैं। यदि इसी तरह सकारात्मक सहयोग मिलता रहा तो हमे टाप 20 में पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता है।  इस दौरान आयुक्त और महापौर ने लोगों की समस्याओं औऱ शंकाओं का  समान प्रश्नोत्तर के जरिए किया।

close