एसबीआई ने लोन पर घटाई ब्याज दरे

Shri Mi
2 Min Read

sbi3_660_051515114746_052015070521नईदिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बैंकों से गरीबों तथा निम्न मध्यम वर्ग को ऋण में प्राथमिकता देने को कहा था।इसके बाद देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रविवार को अपनी विभिन्न परिपक्वता अवधि की बेंचमार्क ऋण दरों में 0.9 प्रतिशत कटौती की घोषणा की।नई दरें आज से प्रभावी होंगी।माना जा रहा है कि अन्य बैंक भी ऐसा कदम उठा सकते हैं।एसबीआई ने एक साल की अवधि की कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 8.90 से घटाकर 8 प्रतिशत कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         प्रधानमंत्री ने कल बैंकों से गरीबों तथा मध्यम वर्ग पर विशेष ध्यान देने को कहा था।उन्होंने कहा था, ‘बैंकों की स्वायत्तता का सम्मान करते हुए मैं उनसे कहूंगा कि वे अपनी परंपरागत प्राथमिकताओं से आगे बढ़ते हुए गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग तथा मध्यम वर्ग पर ध्यान दें’. उन्होंने कहा, ‘भारत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रहा है. बैंकों को इस अवसर को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

                                     उनहे जनहित में तत्काल उचित फैसले करने चाहिए’।इसी तरह एक दिन के कर्ज के लिए ब्याज दर को 8.65 से घटाकर 7.75 प्रतिशत किया है. तीन साल की अवधि के कर्ज  के लिए इसे 9.05 प्रतिशत से घटाकर 8.15 प्रतिशत किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close