ओलंपियन रेणुका का नगर ने किया स्वागत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

renuka_yadavबिलासपुर—-भारतीय रियो ओलम्पिक हाकी खिलाड़ी रेणुका यादव का आज बिलासपुर में भव्य स्वागत हुआ। सीएमडी और डीपी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने रेणुका का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रेणुका यादव का सम्मान यादव सामाज ने भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       ओलंपियन रेणुका ने कहा कि एक हॉकी खिलाड़ी होने के नाते मुझे प्रदेश में जहां से भी बुलाया आएगा। खिलाड़ियो को हॉकी की जानकारी जरूर देने जाउंगी। उनकी पहली प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओ को प्रोत्साहित करना है।

                               रेणुका ने कहा कि ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बनकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। रेणुका ने बताया कि वह बिलासपुर हॉकी कमेटी के बुलावे पर आयी हैं। लोगों से मिले प्यार से अभीभूत हूं। बिलासपुर हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित बाजपेयी ने बताया कि रेणुका प्रदेश की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी है। रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेकर रेणुका ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

                          पत्रकारो से बातचीत करते हुए रेणुका ने कहा कि रियो ओलम्पिक में देश के लिए खेलना गर्व की बात है। रेणुका ने कहा कि वह हॉकी खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए एक पैर पर तैयार है। उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों की प्रतिभाओं को सामने लाना है।

close