ओलंपियन रेणुका यादव का सम्मान

Shri Mi
1 Min Read

2622-ccरायपुर।छत्तीसगढ़ की हॉकी खिलाड़ी रेणुका यादव के रियो ओलंपिक से राजधानी रायपुर लौटने पर खेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने शुक्रवार को समाज कल्याण संचालनालय में उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। श्री बोरा ने सुश्री रेणुका द्वारा रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का मान बढ़ाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।सोनमणि बोरा ने रेणुका से कहा कि वे अगले ओलंपिक के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दंे। सचिव बोरा ने कहा कि रेणुका होनहार खिलाड़ी है। इन्होंने अपने माता-पिता के आशीर्वाद और स्वयं की मेहनत तथा हम सभी के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ते रहेंगी। साथ ही उन्होंने रेणुका से कहा कि हम खेल के क्षेत्र में व्यवस्था में और क्या सुधार कर सकते हैं, इस पर आप अपनी सुझाव दे सकती हैं। इस मौके पर संचालक समाज कल्याण डॉ. संजय अंलग, अपर संचालक एम.एल.पाण्डेय, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव फिरोज अंसारी सहित हॉकी संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close