ओला चालक हत्यारा गिरफ्तार….गाड़ी चलाने के शौक ने बनाया अपराधी…बटनदार चाकू से उतारा मौत के घाट…24 घंटे में सुलझी गुत्थी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-बड़ी कोनी निवासी दुजराम यादव ने थाना पहुंचकर बताया कि उसके घर के सामने किसी की लहुलुहान लाश पड़ी है। उसके शरीर पर धारदार हथियार का निशान है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोप दर्ज कर मौके पर पंचनामा कार्रवाई के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मात्र 24 घंटे के अन्दर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   बताते चलें की 30 की सुबह बड़ी कोनी में सड़क किनारे लाश मिली। कोनी थाना में सूचना के बाद शव को बरामद कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस कप्तान ने एडिाश्नल एसपी और सीएसपी दीपक त्रिपाठी को निर्देश दिया कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। मृतक के परिजनों का भी पता लगाया जाए।

                 एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि मृतक का नाम अनिल मौर्य पिता बदलू मौर्य है। अनिल धान मण्डी तोरवा क्षेत्र का रहने वाला है। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि अनिल सीधा सादा इंसान है। ओला टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। 29 की रात्रि को फोन पर बुकिंग के बाद वाहन को घर से निकला। लेकिन सुबह तक वापस नहीं आया। परिजनो ने बताया कि मोबाइल बंद होने के कारण अनिल कहां है जवाब भी नहीं मिला।

               घटना क्रम की जानकारी मिलने के बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई। सबसे पहले ओला कम्पनी से सम्पर्क मोबाइल नम्बर को खंगाला गया। सम्पर्क करने पर जानकारी मिली कि जिस नम्बर से ओला टैक्सी को बुक किया गया  वह किसी फैजल खान का है। फैजल खान से पुछताछ के दौरान जानकारी मिली कि शादाब खान ने उसकी मोबाइल से ओला बुक कराया था।

            एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा ने बताया कि इसके बाद खपरंगज निवासी शेख यरनाज ऊर्फ   शादाब पिता इरफान की घेराबन्दी शुूरू हुई। खपरगंज स्थित घर पहुंचकर शादाब के बारे में पूछा गया। परिजनों ने बताया कि वह इस समय घर में नही है। इसी दौरान  पुलिस को जानकारी मिली कि शादाब शहर से फरार होने की फिराक में है। तत्काल रेलवे स्टेशन पर जवानों को नजर रखने को कहा गया।

                           रेलवे स्टेशन में शादाब को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर शादाब ने बताया कि उसे कार खरीदने और चलाने का शौक है।  उसने दोस्त की मोबाइल से ओला बुक कराया था। ओला चालक से  बिलासा ताल बुक किए जाने को लेकर विवाद हुआ। इसी बीच उसने चलती गाड़ी में बटन वाले चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मृतक के शव को इंजीनियरिंग कालेज गेट के सामने फेंका और कार लेकर फरार हो गया।

               पूछताछ में शादाब ने बताया कि गाड़ी को अज्ञेयनगर स्थित गार्डन की झाड़ियों में छिपाकर रखा है। चाकू भी कार में ही है। आरोपी के निशानदेही पर कार और चाकू को बरामद किया गया।

TAGGED: , , , ,
close