ओव्हरब्रिज और सड़क निर्माण में सुस्ती देख नाराज हुए विधायक..अधिकारियों में हड़कम्प.. कहा..भ्रमण बाद फिर करूंगा समीक्षा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— नगर विधायक शैलेश पाण्डेय यकायक निर्माणाधीन तिफरा रेलवे ओव्हरब्रिज का जायजा लेने महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। खबर मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पहुंचे। इस दौरान निगम,बिजली विभाक ई.ई ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य से जुड़ी सभी जानकारियों को विधायक के साथ साझा किया। निर्माण कार्य में हो रही देरी के बारे में बताया। विधायक ने भी निर्माण कार्य को तेजी से करने को कहा। साथ ही जनता को आ रही परेशानियों को गंभीरता से लेने को कहा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        शनिवार की दोपहर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय तिफरा रेलवे ओव्हरब्रिज का निर्माण कार्य की जानकारी लेने मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। इसके बाद देखते ही देखते बिजली विभाग के ईई समेत निगम प्रशासन अमला, पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी समेत ठेकेदार और कम्पनी के जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ओव्हरब्रिज का जायजा लेने के बाद विधायक शैलेष पाण्डेय ने निर्माण कार्य में आ रही देरी के कारणों को जानना चाहा। अधिकारियों ने बताया कि जमीन अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर कुछ मामला कोर्ट में भी चल रहा था। अब निर्णय आ गया है। जल्द ही अनियंत्रित बिजली खंभो को तरतीब से लगाया जाएगा।

                 बिजली विभाग ई.ई.ने बताया कि पावर ग्रिड के खम्बो को जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा। बिजली सफ्लाई के लिए मोनो पोल लगाया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी व्यवस्था बनाते नजर आए। नगर निगम और तिफरा ओव्हरब्रिज निर्माण कार्य करने वालों ने बताया कि काम में अब तेजी आएगी। जल्द ही महाराणा प्रताप चौक से राजीव गांधी चौक के बीच सड़क निर्माण का कार्य तेज किया जाएगा।

               निरीक्षण के दौरान विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि काम में बहुत सुस्ती है। सड़कों पर जहां तहां गड़्डा खोदे गए हैं। इसके बाद काम भी रूक रूक चल रहा है। जिसके चलते आवागमन में भारी परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। कल्वर्ट निर्माण में देरी के कारणों के बारे में विधायक ने ठेकेदारों और अधिकारियों से चर्चा की। विधायक ने कहा कि जहां तहां काम विखरा होने के कारण परेशानियां बढ़ गयी है। बेहतर होगा कि निर्माण कार्य के दौरान लोगों की परेशानियों और सुविधाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाए।

 जायजा का बाद दिया निर्देश

    निरीक्षण के बाद शहर विधायक ने कहा कि निर्माम कार्य का जायजा लिया। चूंकि रायपुर की तरफ जाने वाली यह मुख्य सड़क है। यहां यातायात व्यवस्था पर बहुत दबाव है। लेकिन काम में तेजी नहीं है। आज हमने जायजा लेते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को सामजस्य बैठाकर काम करने को कहा है। सड़कों की हालत ठीक नहीं है। पुल तो बन रहा है लेकिन सड़क खुद जाने के बाद यात्री बहुत परेशान है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि काम में  तेजी लायी गयी है। मुआवजा का प्रकरण भी पूरा हो चुका है।  विधायक ने बताया कि जरूरत पड़ी तो फिर कार्य स्थल का भ्रमण करूंगा।

निरीक्षण

close