औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टीः सरकार को जागरूक नागरिक की चिठ्ठी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

pramodबिलासपुर—(प्रमोद अग्रवाल)– औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी क्षेत्र में आधारभूत संरचना पर लगातार निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य को लेकर पत्र पत्रिकाओं में लगातार समाचार भी छप रहे हैं। सीजी वाल को एक ऐसा पत्र मिला है। जिसमें निर्माण कार्य को लेकर सरकार से अपील की गयी है। पत्र में दिशाहीन निर्माण कार्य का जिक्र किया गया है। रूपयों की हो रही बरबादी पर सवाल उठाए गए हैं। निर्माण कार्य के बाद भविष्य में आने वाली परेशानियों का भी जिक्र किया गया है। सीजी वाल प्रमोद अग्रवाल के पत्र को जस के तस पाठकों के सामने पेश कर रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 महोदय बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी में सरकार करोड़ों रुपए की लागत से नाली और सड़क निर्माण करवा रही है। इस संबंध में मैं अपने विचार पेश करना चाहता हूं। यदि लगता है कि विचार योग्य है तो इस पर कार्यवाही की जाए।

                                      महोदय सर्वप्रथम नालियों के निर्माण को लेकर कि तीन चार साल पहले सिरगिट्टी क्षेत्र में पुरानी नालियों को तोड़कर नई नालियों का निर्माण किया गया। नाली निर्माण के दौरान ठेकेदारों ने किश्तों में पानी को मिट्टी से रोका। नाली बनाई … इसके बाद मिट्टी को निकाला ही नहीं। और बिना उपयोग हुए नई नाली बेकार हो गयी।

                 इस साल उन्ही नालियों को तोड़कर नई नालियों का निर्माण कांक्रीट से किया जा रहा है। कहीं कहीं कंक्रीट की दीवार बनने के साथ ही धसक गई है । फैक्ट्रियों के गेट के सामने नाली को जोड़ने या ऊपर पुल बनाने की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। शासन ने करोड़ों रुपए नाली के लिए दिए हैं…अब अनुपयोगी साबित होने वाला है। रोड क्रॉसिंग पर पुराने समय की पुल-पुलिया नीचे हो गए हैं। कचरे या मिट्टी से जाम हो गए हैं। पानी की निकासी रुकने से फैक्ट्रियों में पानी भरता है।

                              करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी इन हालातों में पानी निकासी व्यवस्था नहीं सुधरेगी। इस साल भी फैक्ट्रियों में पानी भरेगा।

                                                               महोदय दूसरी बात सड़क निर्माण के संबंध में है। सिरगीटी में बस स्टैंड के बाजू से इंडस्ट्रियल एरिया में शारदा फ्लोर कोलवाशरी की तरफ जाने वाली सड़क को फिर से बनाने के लिए ऊंचा कर दिया गया है। सवाल है कि जिस परेशानी से बचने के लिए सड़क बनाई जा रही है उन्हीं फैक्ट्रियों का समतल हिस्सा सड़क से 3- 4 फिट नीचे हो गया है। इस तरह की सड़क और नालियां बनाने से सड़क के अगल बगल की पैक्ट्रियों से पानी का निकास बिल्कुल नहीं होगा।

                             महोदय उद्योगपतियों ने बैंक से ऋण लेकर करोड़ों रुपए कारखानों और मशीनों में निवेश किए हैं। मशीनों का पानी में डूब जाने का खतरा हो गया है। इन मशीनों को ऊंचा करने का काम सड़क की लागत से कई गुना अधिक होगी। फैक्ट्रियां बहुत समय के लिए बंद हो जाएगी। अच्छा होगा कि पुरानी सड़कों को ही 2 फिट खोद कर…उस पर नई सड़क बनाने की पहल की जाए। उद्योगपतियों को इस प्रकार की परेशानी नहीं होती । महोदय यदि आप मेरी बातों से सहमत हो तो कार्रवाई करें और  सुधार करें। यदि संबंधित अधिकारी इस संबंध में हमारा पक्ष जानने का प्रयास करें तो मैं उपलब्ध हूं मैं एक बार कार्यस्थल पर स्थितियों को बताने का प्रयास करुंगा…. धन्यवाद ।

                                                                                                                                    प्रमोद कुमार अग्रवाल
प्लाट नंबर 8-C सेक्टर C
इंडस्ट्रियल एरिया सिरगिट्टी
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल 9981373300

close