और..धू-धू कर जल उठा युवक…रेलवे स्टेशन में चीख पुकार..सिम्स में भर्ती राजेश की हालत नाजुक

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– बिलासपुर रेलवे स्टेशन में एक युवक फुट ओव्हर ब्रिज से शेड पर कूदा। जैसे ही वह शेड से प्लेटफार्म एक पर खड़ी गाड़ी के डिब्बे पर कूदा। उसी दौरान वह हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। देखते ही देखते युवक धू-धू कर जलने लगा। चीख पुकार के बाद बुरी तरह झुलसे युवक को आरपीएफ के प्रयास से सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                जानकारी के अनुसार दोपहर बाद प्लेटफार्म नम्बर एक पर करीब सवा चार बजे नागपुर छोर पर स्थित फुट ओव्हर ब्रिज से एक युवक खड़ी ट्रेन के ऊपर छलांग लगा दिया। इसी दौरान वह हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। और वह धू – धू कर जलने लगा। हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी। आनन फानन में 108 के सहयोग से युवक को सिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

                आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय दोपहर कुर्ला  हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस क्रमांक 12101 खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक नागपुर छोर पर स्थित एफओबी से शेड पर कूदा। इसके बाद उसने डिब्बे पर छलांग लगा दिया। अथवा उसने हाइटेंशन तार को छूने का प्रयास किया। इसी दौरान वह हाइटेंशन तार की चपेट में आने से धू-धू कर जलने लगा। और बेहोश होकर ट्रेन के डिब्बे पर गिर गया।

                    घटना को देखते ही प्लेटफार्म समेत आस पास के क्षेत्र में चीख पुकार मच गयी। मौते पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी पहुंच गए। इसके बाद बुरी तरह से झुलसे युवक को 108 के सहयोग से सिम्स में भर्ती कराया गया। सिम्स से मिली जानकारी के अनसुार युवक बुरी तरह झुलस चुका है। हालत बहुत ही नाजुक है। सिम्स डॉक्टरों ने बताया कि युवक के शरीर का सूखकर खाक हो चुका है। बावजूद इसके युवक बचाने का बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

           जानकारी के अनुसार युवक का नाम राजेश है। वह अंबिकापुर के दरिमा का रहने वाला है। आरपीएफ के अनुसार पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर राजेश ने हाइटेंशन तार छूने का प्रयास क्यों किया। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि वह शेड़ पर कैसे आया। इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि कही युवक मानसिक बीमार तो नहीं था। अथवा वह जानबूझकर आत्महत्या करना चाहता था।

close