और महिला डॉक्टर हुई रेप की शिकार ..ऑनलाइन हुई थी दोस्ती..376 का मामला दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर— तेलीबांधा थाने में एक महिला डॉक्टर ने एक युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर युवती ने पुलिस को बताया कि युवक पहले तो नशे की हालत में रेप किया। बाद में रेप की वीडियों बनाकर लगातार सम्बन्ध बनाया। शादी का झांसा देता रहा। अब उसने किसी अन्य जगह शादी कर ली है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का अपराध दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
 
                   रायपुर निवासी एक महिला डॉक्टर ने तेलीबांधा पुलिस थाना पहुंचकर एक युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी से ऑनलाइन दोस्ती हुई। उसने एक दिन मिलने के लिए  हॉटल में बुलाया। इसी दौरान उसने चाकलेट खिलाया। चाकलेट खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। इसी दौरान उसने बलात्कार किया। इतना ही नहीं। उसने अश्लील वीडियो भी बनाया। अश्लील वीडियो के सहारे और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाया। अब किसी दूसरी लड़की से शादी कर लिया है।

           डॉक्टर महिला की शिकायत पर पुलिस ने 376 के तहत अपराध दर्ज आरोपी की तलाश तेज कर दी है। तेलीबांधा पुलिस के अनुसार युवती एमबीबीएस है।ऑनलाइन मेट्रिमोनियल वेबसाइट्स में शादी के लिए विज्ञापन दी थी। इसी दौरान उसका सम्पर्क बैंगलोर निवासी कमलेश कुमार पटेल से हुई। कमलेश ने खुद को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स में नौकरी करना बताया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर को तेलीबांधा स्थित एक हॉटल बुलाया। यहीं पर उसने युवती को नशीला खिलाया। और रेप की वारदात को अंजाम दिया। अश्लील वीडियो भी बनाया। बाद में शआदी का झांसा देकर लगातार समन्ध बनाता रहा।शिकायत के अनुसार अब उसने शादी कर युवती को धोखा दिया है।
close