भोपाल।राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की नई पदस्थापना की है।सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किए गए आदेशानुसार एमबी ओझा कमिश्नर उज्जैन संभाग को सचिव मंत्रालय, अजीत कुमार आयुक्त उच्च शिक्षा और परियोजना संचालक राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन तथा पदेन सचिव उच्च शिक्षा विभाग को कमिश्नर उज्जैन संभाग,शशांक मिश्रा को उप सचिव मंत्रालय से कलेक्टर जिला उज्जैन और मनीष सिंह कलेक्टर जिला उज्जैन को उप सचिव मंत्रालय भेजा गया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now