कई जिलो के एसपी बदले,अजातशत्रू एसपी क्राइम बने

Shri Mi
1 Min Read

cg_policeरायपुर।राज्य शासन ने कई आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले है।जिनमे विवेक शुक्ला एडिशनल एसपी दुर्ग से ट्रांसफर होकर SP कोरिया बनाए गए है।रजनीश सिंह ईओडब्ल्यू से ट्रांसफर होकर एसपी धमतरी भेजे गए।लाल उमेद सिंह एडिशनल एसपी एसआईबी से एसपी कवर्धा बनाए गए हैं।अजातशत्रु एडिशनल एसपी क्राइम ट्रांसफर होकर एसपी क्राइम बनाए गए हैं।अंचल  कुमार SP बलरामपुर बनाए गए।रविशंकर SP कबीरधाम SP एसआईबी। मनीष शर्मा SP धमतरी से EOW।सुजीत कुमार एसपी कोरिया से एआईजी CID बनाए गए।टी एक्का SP बेमेतरा से 16 वीं बटालियन नारायणपुर बनाया गया है।डीके गर्ग सोलहवीं बटालियन से ट्रांसफर होकर एसपी बेमेतरा बनाए है।सदानंद कुमार एसपी बलरामपुर से एसपी पुलिस अकादमी चंदखुरी भेजे गए है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close