कई डीएसपी इधर से उधर ,पाटले रायगढ़ गए

Chief Editor
3 Min Read

रायपुर । राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक कैडर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैडर के पद पर नियुक्त 22 अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा मंगलवार को यहां मंत्रालय ( महानदी भवन) से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आदेश के अनुसार  दशरथ नेगी उप पुलिस अधीक्षक एसीबी रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोक आयोग रायपुर, जी.एल पाटले उप पुलिस अधीक्षक अजाक सरगुजा को उप सेनानी पांचवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जलगदपुर,  एस. के. पौराणिक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुरूद जिला धमतरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा,  विजय कटरे पुलिस अधीक्षक एसीबी रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी,  के.एस. परिहार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेमेतरा जिला बेमेतरा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला विरूद्ध अपराध विवेचना इकाई जिला राजनांदगांव,  टी.एस. ख्वाजा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर,  राकेश कुमार भट्ट नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर,  विक्टर तिर्की उप पुलिस अधीक्षक अजाक सरगुजा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला विरूद्ध अपराध विवेचना इकाई जांजगीर जिला जांजगीर,  सुमंत्रा मरकाम उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक अअवि/अजाक पुलिस मुख्यालय रायपुर,  जी.एन. बघेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस छोटेडोंगर जिला नारायणपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दंतेवाड़ा जिला दंतेवाडा तथा  जोसेफ टोप्पों अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मानपुर जिला राजनांदगांव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात एवं रेल) पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार  बी.एल. पाल उप पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को जोनल पुलिस अधीक्षक विशा बिलासपुर जिला बिलासपुर, अजीत पाटले उप पुलिस अधीक्षक क्राईम बिलासपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला विरूद्ध अपराध विवेचना इकाई जिला रायगढ़,  जी.के. अवस्थी सुरक्षा अधिकारी राजभवन रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अधिकारी राजभवन रायपुर, नंदलाल करोड़िया उप पुलिस अधीक्षक राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी को उप सेनानी सुरक्षा वाहिनी माना रायपुर,एम.आर. मंडावी उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग जिला दुर्ग को उप सेनानी चौदहवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल दल्लीराजहरा,  आई.आर. खान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुकमा जिला सुकमा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा जिला सुकमा,  यू.बी.एस चौहान उप पुलिस अधीक्षक विशा पुलिस मुख्यालय रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ जिला रायगढ़, पंकज शुक्ला अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोंटा जिला सुकमा को कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन बिलासपुर, कीर्तन राठौर उप पुलिस अधीक्षक कोरबा जिला कोरबा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया, श्रीमती सुरेशा चौबे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर-चांपा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला विरूद्ध अपराध विवेचना इकाई दुर्ग जिला दुर्ग तथा  माहेश्वर नाग अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) कोण्डागांव बनाया गया है।

 

Share This Article
close