कई IAS अफसर इधर से उधर, डेपुटेशन से लौटे अनुराग जैन होंगे प्रमुख सचिव वित्त

Shri Mi
3 Min Read

भोपाल।राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों की नयी पद-स्थापना आदेश जारी किया हैं। भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति से लौटने पर अनुराग जैन को प्रमुख सचिव वित्त बनाया गया है। प्रमुख सचिव संसदीय कार्य अजीत केसरी को प्रमुख सचिव संसदीय कार्य एवं अनुसूचित-जाति कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।इसी प्रकार प्रमुख सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) श्री मनु श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव पशुपालन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रबंध संचालक राज्य भण्डार गृह निगम तथा सचिव जेल विभाग (अतिरिक्त प्रभार) राजीव चन्द्र दुबे को सचिव जेल तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र तथा संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र एवं प्रबंध संचालक पाठ्य-पुस्तक निगम (अतिरिक्त प्रभार) अनिल सुचारी को प्रबंध संचालक पाठ्य-पुस्तक निगम के पद पर पदस्थ किया है।

अवकाश से लौटने पर आईरीन सिंथिया जे.पी. को संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र तथा पदेन उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। अपर कलेक्टर ग्वालियर शिवराज सिंह वर्मा को अपर आयुक्त आबकारी ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया गया है।

 अजीत केसरी द्वारा प्रमुख सचिव अनुसूचित-जाति कल्याण विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर एस.एन. मिश्रा प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित-जाति कल्याण तथा संचालक आदिम-जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रमुख सचिव अनुसूचित-जाति कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

इसी प्रकार मनु श्रीवास्तव द्वारा प्रमुख सचिव पशुपालन का कार्यभार ग्रहण करने पर  के.सी. गुप्ता प्रमुख सचिव सहकारिता तथा पशुपालन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रमुख सचिव पशुपालन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

वहीं एक अन्य आदेश अनुसार संजय कुमार शुक्ला प्रबंध संचालक पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड जबलपुर एवं पदेन प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रमुख सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग तथा विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। श्रीमन शुक्ला संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक राज्य भण्डार गृह निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close