कछुआ चाल से पांच किलोमीटर की दौड़

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sp office 1बिलासपुर—-प्रधान आरक्षक से पदोन्नत कर एएसआई बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बिलासपुर रेंज के 70 में से आज 50 आरक्षकों फिजिकल फिटनेस दिया। सभी आरक्षकों को 5 किलोमीटर की दौड़ दो घंटे में पूरी करने को कहा गया। गोला फेक और ड्रिल टेस्ट के इम्तहान से भी गुजरना पड़ा। तोंदवाले अधिकांश प्रधान आरक्षक पांच किलोमीटर की दौड़ पैदल चलकर पूरा किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        आज बिलासपुर रेंज के पदोन्नत के इच्छुक प्रधान आरक्षकों ने फिजीकल फिटनेस टेस्ट दिया। टेस्ट की प्रक्रिया डीआईजी पी गौतम की निगरानी में हुई। चकरभाठा रहंगी मार्ग पर डीआईजी पुऱूषोत्म गौतम और एसपी मंयक श्रीवास्तव की उपस्थिति में एएसआई बनाने के इच्छुक प्रधान आरक्षकों ने टेस्ट दिया।

                         मालूम हो कि बिलासपुर रेंज के 75 प्रधान आरक्षको को बिलासपुर बुलाया गया था। केवल 50 आरक्षक ही टेस्ट देने आज सुबह पहुचे। सभी प्रतिभागियों को 5 किलो मीटर का रास्ता दो घंटे में पूरा करना था। रायगढ़ का एक आरक्षक 100 मीटर दौड़ के दौरान चोटिल हो गया…बावजूद इसके उसने पदोन्नत के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ को पूरा किया। इसके अलावा ज्यादातर तोदूं आरक्षक टहलकर पांच किलोमीटर का रास्ता पूरा किया।

                दौड़ में शामिल कुछ जवानों ने बताया कि दो घंटे का समय पांच किलोमीटर के लिए पर्याप्त होता है। इसलिए पैदल चल रहे हैं। डीआईजी पुरूषोत्म गौतम ने बताया पदोन्नती के लिए प्रधान आरक्षको का टेस्ट लिया जा रहा है। आरक्षकों को उम्र के हिसाब से टास्क दिया गया है। गोला फेकने के साथ ही 100 मीटर की दौड़ और ड्रील टेस्ट लिया जाएगा।

Share This Article
close