कब्र से निकाला..शव के साथ खिंचाया फोटो…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

sundarraj_p_fileरायपुर/बस्तर—- बस्तर पुलिस महानिरीक्षक के अनुसार पुलिस और माओवादियों के बीच 29 जनवरी को ग्राम हिरोली और पुरंगेल के जंगल में मुठभेड़ के दौरान एक पुरूष और एक महिला माओवादी का शव बरामद किया गया। शव की पहचान भीमा कड़ती और हेमला सुक्की उर्फ सुखमती के रूप में की गयी। दोनों  गमपुर थाना  गंगालूर) जिला बीजापुर के  निवासी थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पुलिस महानिरीक्षक बताया कि सोची समझी साझिश के तहत कुछ लोगों ने पुलिस पर मृत माओवादियो की किडनी और आंखे निकालने का आरोप लगाया है। आरोप पूरी तरह से बेवनियाद है। मुठभेड़ में मारे गए दोनों माओवादियों के शवों के पास  303 बोर रायफल और जिन्दा कारतूस मिले हैं। दोनों के खिलाफ थाना कुआकोंडा में कई  मामलों में अपराध भी दर्ज है।  भीमा कड़ती के विरूद्ध थाना किरंदुल में पांच और कुआकोण्डा में दो प्रकरण दर्ज हैं। न्यायालय ने स्थायी वारंट भी जारी किया गया था।

                       बस्तर आईजी के अनुसार मृत महिला हेमला उर्फ सुखमती के खिलाफ भी कुआकोंडा थाने में मामला दर्ज है।  मुठभेड़ के बाद दोनों के शवो को पंचनामा और पोस्टमार्टम कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से की गयी। दोनों के शव दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से पहचान के बाद कफन-दफन के लिए  परिजनों को सुपुर्द किया गया।

       पुलिस महानिरीक्षक की मानें तो समाचार पत्रों में प्रकाशित तथ्यों का पता लगाने के लिए दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को गमपुर भेजा गया । ग्रामीणों ने बताया कि 29 जनवरी को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारे गए दोनों के शव का परिजनों ने रीति रिवाज के साथ 30 जनवरी को कफन-दफन कर दिया। शवों से ग्रामीणों और परिजनों ने कोई छेड़छाड़ नहीं की। 11 फरवरी  को सोनी सोढ़ी और उनके कुछ साथी यहां पहुंचे और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कब्र से शव को निकला। फोटो खिंचवाया और दंतेवाड़ा पुलिस पर किडनी और आंखें निकालने का आरोप लगाया।

              दोनों मृत माओवादियों का शव परीक्षण सरकारी डॉक्टर और उनकी टीम ने किया है। पीएम रिपोर्ट में दोनों मृतकों की आंख और किडनी को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पाया गया। वर्तमान में दोनों की लाशे दफनायी हुई है। प्रकरण में सभी बिन्दुओं पर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

close