कमाई में प्रियंका चोपड़ा से बहुत आगे हैं पति निक जोनास,जानें दोनों कितने करोड़ के हैं मालिक

Shri Mi
2 Min Read

मुंबई-प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1-2 दिसंबर को क्रिश्च्यिन और पंजाबी रीति-रिवाज से जोधपुर के उमेद भवन में शादी कर ली। 4 दिसंबर को उन्होंने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इसके बाद अब मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होगा। #NickYanka की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, हर कोई दोनों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जानना चाहता है। आपको बता दें कि प्रियंका टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं तो निक भी अमेरिका के मशहूर सिंगर हैं। दोनों कमाई के मामले में भी एक-दूसरे से पीछे नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, प्रियंका की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) करीब 75 करोड़ है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में 2016-17 में उनकी नेटवर्थ 200 करोड़ रुपये बताई गई है। खबरों की मानें तो प्रियंका एक मूवी के लिए करीब 8 से 10 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। उन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड मिलाकर अब तक 45 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

खबरे और भी-Chhattisgarh-शिक्षा सचिव ने डीईओ व बीईओ को सौपी ज़िम्मेदारी,यू डाइस एंट्री की होगी रेन्डम चेकिंग

निक जोनास की बात करें तो बैंक नोट डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में उनकी नेटवर्थ 171.1 करोड़ थी। अगर दोनों की नेटवर्थ मिला दी जाए तो ये करीब 246 करोड़ रुपये होगी।

पीपुल्स की खबर के अनुसार, प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर निक ने उन्हें प्रपोज किया था। उनकी इंगेजमेंट की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में ‘रोका’ किया था।

खबरे और भी-Bilaspur-पुलिस को बड़ी सफलता…लाखों की चोरी का मामला…2 नाबालिग समेत 4 आरोपी पकड़ाए..ढाबा का वेटर गिरफ्तार

अब प्रियंका और निक एक-दूजे के हो चुके हैं। हालांकि, फैंस यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शादी के बाद प्रियंका भारत में रहेंगी या ‘विदेशी’ हो जाएंगी।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close