कमिश्नर प्रभाकर ने बताया…अब थोक विक्रेताओं को बनाएंगे निशाना…प्रतिबंधित पालीथिन पर लगाएंगे रोक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— निगम प्रशासन ने पिछले तीन दिनों में प्रतिबंधित पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब तीन किलो पालीथिन बरामद किया है। व्यापारियों के खिलाफ जुर्माना भी ठोंका है। अभियान के तीसरे दिन निगम प्रशासन और पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापार विहार स्थित एक संस्थान से 50 किलो पॉलीथिन जब्त किया है। इसके अलावा अन्य संस्थानों से कार्रवाई के दौरान पॉलीथिन जब्त किया है। संस्थाओं से 2200 रुपए जुर्माना भी वसूला है।
                       निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के आदेश पर प्रतिबंधित पाॅलीथिन पर हर रोज कार्रवाई की जा रही है। निगम अमला और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने पिछले तीन दिनों में करीब तीन सौ किलो प्रतिबंधित पालीथिन को जब्त किया है। बुधवार को निगम की संयुक्त टीम ने व्यापार विहार स्थित थोक दुकानों हरि ओम ट्रेडर्स राजकुमार मालधानी के ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई की है। मौके से 50 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया  है। इसी तरह  अम्बे जी मोबाइल दर्शन लालवानी  राजीव प्लाजा से भी प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया है।
         दोनों संस्थान से टीम ने कुल 2200 रूपए जुर्माना वसूला है। इसके अलावा राजीव प्लाजा के साईं ग्राफिक्स वैभव ठाकरे से सैम्पल लेकर पर्यावरण विभाग को दिया गया है। निगम कमिश्नर ने निगम अमले के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसी तरह लगातार कार्यवाही करने को कहा है। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओंकार शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक प्रमोद दुबे, आलोक सिंह ठाकुर, उप अभियंता संदीप श्रीवास्तव, केशरी, अजय वर्मा और पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
तेज होगी कार्यवाही–कमिश्नर पाण्डेय
‌                    कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद बड़े पैमाने पर पालीथिन का उपयोग किया जा रहा है। पालीथिन के उपयोग पर रोक लगामने थोक व्यापारियों को टारगेट किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कार्यवाही और तेज होगी। प्रतिबंधित पॉलीथिन के  ऐसे बड़े कारोबारियों पर जब्ती, जुर्माने के साथ वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।
close