कम्बाइन ग्रुप में बिलासपुर का डंका..6 खिलाड़ियों का हुआ चयन..जिला क्रिकेट पदाधिकारियों ने जताई खुशी..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—  इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 20 खिलाडियों का चयन प्लेट कंबाइन के लिए किया गया है। चुने गए 20 में से 6 खिलाड़ी बिलासपुर के भी शामिल है। जिला क्रिकेट संघ बिलासपुर से कम्बाइन खिलाड़ियों के चयन को लेकर खुशी जाहिर की है। 
 
                        सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों के उनके प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने प्लेट कंबाइन के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया है। सभी 20 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले से चयनित हुए हैं। इन 20 खिलाड़ियों  में से बिलासपुर के 6 खिलाड़ी भी शामिल हैं।
 
         कम्बाइन कैम्प के लिए चुने गए बिलासपुर के 6 खिला़डियों का नाम क्रमशः अभिषेक सगोरा, आदिल अहमद, अनुराग मिश्रा , इम्तियाज खान, रणदीप सिंह चावला और सैयद नावेद अली है। 
 
               सीनियर कंबाइन के लिए 31 जनवरी 2020 को रायपुर स्थित हॉटल महिंद्रा में सुबह 9  बजे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
 
                   बिलासपुर के सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ प्लेट कंबाइंड टीम में चयन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल अनुराग बाजपेई,देवेंद्र सिंह सुशांत राय आलोक श्रीवास्तव  महेंद्र गंगोत्री ओपी यादव रितेश शुक्ला आशीष शुक्ला दिलीप सिंह राजेश शुक्ला कमल घोष भूपेंद्र पांडेय शैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,शब्बीर अली रिजवी महेश दत्त मिश्रा और सोनल वैष्णव ने ना केवल खुशी जाहिर की है । बल्कि सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी है।
TAGGED: ,
close