कम पड़ गयी जमीन…रसूखदार ने कर लिया निस्तारी नाला पर कब्जा…पार्षद की शिकायत…हरकत में आया निगम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— रसूखदार को जमीन के सामने बड़ा नाला रास नहीं आया। फिर क्या था आधा नाला पाटकर दीवार खड़ा कर दिया। अच्छे खासे नाला को छोटाकर नाली बना दिया। इतना ही नहीं उसने नाले में पाइप डालकर ऊपर ढक भी दिया है। मामले की शिकायत स्थानीय पार्षद ने आयुक्त के अलावा निगम इंजीनियर और जोन उपायुक्त से की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              जगमल चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के किनारे बर्फ फैक्ट्री के पास निगम प्रशान का अच्छा चौड़ा करीब दस से पन्द्रह फिट की चौड़ाई में नाला बहता है। नाला करीब पचास साल पुराना है। पिछले दो दिनों में रसूखदार ने पन्द्रह फिट नाला को पाटकर कब्जा कर लिया है। अपनी निजी जमीन को नाले के ऊपर तक घसीट लिया है।

                       मामले की शिकायत स्थानीय पार्षद वार्ड नम्बर 38 दिनेश देवांकन ने महापौर,आयुक्त और जोन आयुक्त के अलावा इंजीनियर से की है। देवांगन ने लिखित शिकायत कर बताया कि नाला करीब पचास साल पुराना है। रेलवे क्षेत्र के अलावा मन्नू चौक,टिकरापारा,तारबाहर क्षेत्र का पानी नाला से अरपा नदीं में गिरता है। पूरे क्षेत्र की जनता का निस्तारी नाला से ही होता  है। लेकिन रसूखदार ने रसूख दिखाते हुए नाला पर कब्जा कर लिया है। इसके चलते स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का वातावरण है। सभी लोग जानते हैं कि नाला नगर निगम का है।

           देवांगन ने लिखित शिकायत में बताया कि बरसात सिर पर है। नाला बंद किए जाने से स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पडेगा। बावजूद इसके रसूखदार ने नाला में पाइप डालकर पाट दिया है। दीवार भी खड़ा कर दिया है। जिसके चलते पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है। निगम प्रशासन को उचित कदम उठाते हुए नाला के बहाव को रोकने से मना किया जाए। पुराने नाले को जीवित रख अतिक्रमण को हटाया जाए।

                       मामले में निगम इंजीनियर ने बताया कि दीवार के सहारे बना नाला निगम प्रशासन का है। नाला निगम की जमीन पर बना है। मामले में जोन प्रभारी को सूचना दी गयी है। कोई कितना भी बड़ा रसूखदार क्यों ना हो अतिक्रमण नहीं कर सकता है। मामले को आयुक्त के संज्ञान में लाया जाएगा। बरसात के पहले नाला को साफ कर लिया जाएगा।

close