करीब आधा दर्जन SI इधर से उधर..SP का आदेश..7 पुलिस कर्मचारियों को भेजा गया रक्षित केन्द्र से थाना

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—-पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी एक आदेश में करीब एक दर्जन पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आधा दर्जन से अधिक उप निरीक्षकों और सहायक उपनिरीक्षकों को लाइन से हटाकर थाना की जिम्मेदारी दी गयी है। सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                      पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक आदेश जारी हुया है। करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। आदेश में पुलिस  कप्तान ने आदेश दिया है कि स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारी कार्यभार ग्रहण कर उपस्थिति की सूचना दे।

             आदेश में उपनिरीक्षक हृदेश पटेल को रक्षित केन्द्र से तोरवा, उपनिरीक्षक सुनीता तिर्की को रक्षित केन्द्र से सिटी कोतवाली, उपनिरीक्षक जागेश्वर राठिया को रक्षित केन्द्र से रतनपुर थाना भेजा गया है।  उप निरीक्षक श्यामलाल गढ़ेवाल को बिल्हा से सिविल लाइन,उप निरीक्षक अमृत लाल साहू को सीपत से सिविल लाइन, सहायक उपनिरीक्षक श्याम कुमार राठौर को रक्षित केन्द्र से मल्हार चौकी और सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह को मल्हार चौकी से रतनपुर थाना में पदस्थ किया गया है।

                                    सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू को रक्षित केन्द्र से तोरवा थाना, सहायक उपनिरीक्षक मथुरा प्रसाद को रक्षित केन्द्र से तखतपुर थाना, सहायक उप निरीक्षक कमलेश्वर मिश्रा को रक्षित केन्द्र बिलासपुर से कोनी थाना और प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय को बेलगहना चौकी से चकरभाठा भेजा गया है।

TAGGED:
close