कर्नाटक निकाय चुनाव में जीत से कांग्रेसियों में उत्साह,भूपेश बघेल बोले -निष्पक्ष चुनाव से ईवीएम में संदेह पर मुहर

Shri Mi

bhupesh baghel,congress,amit jogi,mayawati,chhattisgarh,vidhansabha election,news,cgwallरायपुर।कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में हुई हार के चंद दिनों बाद ही कांग्रेस की नगरीय निकाय चुनावों में जबर्दस्त जीत हुई है। कर्नाटक में हुए शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में कांग्रेस और जेडीएस को लगभग 70 प्रतिशत वार्डो पर जीत हासिल हुई है। करीब 1221 सीटों में लगभग 50 प्रतिशत वार्डों में तो अकेले कांग्रेस ने जीत हासिल की है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक के नगरीय-निकायों में जीत के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, केन्द्रीय नेतृत्व के साथ-साथ कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। स्थानीय निकायों के चुनाव बैलेट से हुए हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इन परिणामों ने एक ओर जहां ईवीएम के प्रति संदेह पर मुहर लगा दी है, वहीं दूसरी ओर यह साबित भी कर दिया है कि कर्नाटक में कांग्रेस आज भी सबसे लोकप्रिय राजनीतिक दल है। उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि कर्नाटक के स्थानीय चुनावों से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस की जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत है और यदि निष्पक्ष चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को बहुमत मिलता है।

अतः उन्हें पूरे जोश-खरोश से कांग्रेस सरकार के प्रतिनिधि के रूप में जन-जन की भलाई का काम करते रहना चाहिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close