कर्नाटक परिणाम के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा..प्रदेश में लिखी जाएगी जीत की इबारत…एन्टी इन्कैम्बैसी का मिलेगा फायदा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर–कर्नाटक चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने निराशा जाहिर की है। कर्नाटक चुनाव के परिणाम पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम हमारी आशा के अनुरूप नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि जनादेश का सम्मान करते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       कर्नाटक चुनाव के परिणाम हमारी आशा के अनुरूप नहीं आये है। परिणामों के पीछे कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के खिलाफ एन्टी इन्कैम्बसी फैक्टर एक महत्वपूर्ण कारण था। लेकिन यही एन्टी इन्कम्बैंसी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के खिलाफ भी देखने में आएगा। प्रदेश में भाजपा की रमन सिंह सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।

               कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्नाटक के परिणामों के बाद निश्चय हो गया है कि कांग्रेस की जीत  का पहला अध्याय अब छत्तीसगढ़ में लिखा जाएगा। भाजपा की हार की शुरूआत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान से ही होगी। छत्तीसगढ़ में हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी बहुमत लाने की है। यह सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और हर नेता संकल्पित है।

close