कर्मचारियों ने जताई मतदान महापर्व में निष्ठा…शपथ लेकर कहा…कलेक्टर के निर्देशों का ईमानदारी से होगा पालन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन के कर्मचारियों ने शत प्रतिशत मतदान के दायित्वो को निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यालय में नगरीय प्रशासन के कर्मचारियों ने कलेक्टर के निर्देशों को पूर्म रूप से पालन करने का शपथ लिया।
               संभागीय कार्यालय नगरीय प्रशासन विकास विभाग के सभागृह अरपा सदन में कर्मचारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान कर्तव्यो के निर्वहन करने का संकल्प लिया है। अधिकारी और कर्मचारियों ने  मतदाता दाय्तिवो निर्वाहन  के लिए जिला कलेक्टर के निर्देशों को पालन में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही भूल कर भी नहीं करने का फैसला लिया। एक साथ सभी अधिकारी और कर्मचारियों को शपथ लेकर कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
              इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने कहा कि लोगों को जागरूक भी करेंगे। मतदान के उद्देश्यों की जानकारी भी देंगे। इस दौरान अधीक्षण अभियंता पीएनसाहू सहायक संचालक मुकेश अग्रवाल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर यूजीन तिर्की , समस्त अभियंतागण, क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी और संभाग के समस्त प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन ऑफिसर मौजूद थे।
                सभी ने निर्वाचन दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने की शपथ ली।संयुक्त संचालक राकेश जयसवाल ने सभी कार्मिकों को प्रजातांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी निभाते हुए  निर्वाचन के दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करने को कहा।
close