कर्मचारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150824-WA0017बिलासपुर— स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने आज नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेताओं ने बताया कि उनके साथ 24 घंटे का काम लिया जाता है लेकिन वाजिव बेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने कई बार शासन से गुहार लगाई है। बावजूद उनकी मांगो की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               नेहरू चौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि हम लोगों का कार्य समय निर्धारित नहीं रहता है। उनसे दिन में ड्यूटी के बाद रात्रि में भी काम लिया जाता है। इसके लिए उन्हें अलग से वेतन भी नहीं दिया जाता है। और ना ही किसी प्रकार का भत्ता ही मिलता है। प्रदर्शन कारियो ने बताया कि राज्य शासन की योजनाओं के अलावा वे लोग राष्ट्रीय स्तर से संचालित 28 योजनाओं का भी काम करते हैं।

                                     प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीईईओ के लिए केवल महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य यंयोजन तथा पर्यवेक्षक का चयन केडर के आधार पर नहीं होना चाहिए।। स्वाथ्य कर्चारियों ने कहा कि यदि उनके सेवा कार्यों का समय और वेतन विसंगति को दूर नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे

close