कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

caption photo (1)बिलासपुर– आज शहर में जगह-जगह विधि दिवस धूम-धाम से मनाया गया। जिला कार्यालय कलेक्टोरेट में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली। उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर सभी ने हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए संकल्प के साथ शपथ ली। शपथ ग्रहण के समय अपर कलेक्टर जे.पी. मौर्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

एसईसीएल में संविधान दिवस मनाया गया

भारत सरकार के निर्देशानुसार भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर एसईसीएल मुख्यालय में भी संविधान दिवस मनाया गया।  डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा के समीप निदेशक वित्त ए.पी. पण्डा के मुख्य आतिथ्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी जी. जनार्दन , महाप्रबंधक कार्मिक/प्रशासन संजीव कुमार की उपस्थिति में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का शपथ दिलाया गया। उपस्थित लोगों  ने प्रस्तावना को दोहराया। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित किए गया।

                            इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य सतर्कता अधिकारी एसईसीएल जी. जनार्दन ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा और लिखित संविधान है । बोली, भाषा, परम्पराओं में विविधताओं से युक्त हमारा देश संविधान की सबल शक्ति से बंधा हुआ है। इससे देश को आगे बढ़ने की दृष्टि मिलती है ।

संभागायुक्त कार्यालय में भी शपथ

IMG_20151126_105637 संभागायुक्त कार्यालय में विधि दिवस पर  अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली। उन्होंने भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए संकल्प के साथ शपथ ली। इस मौके पर उपायुक्त राजस्व संतनदेवी जागड़े और उपायुक्त विकास  पीडी झा समेतकमिश्नर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

close