कर्मचारी नेता यादव की प्रतिक्रिया ..कहा..सरकार मेक इन से असेंबल इन इण्डिया में आ गयी..घातक होंगे परिणाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– कर्मचारी नेता पी.आर यादव ने पेश किए गए केन्द्र सरकार की आम बजट को निराशाजनक बताया है। पीआर यदाव ने कहा…नौकरी पेशा कर्मचारियों को बजट पेश होने से पहले बड़ी उम्मीदें दी थी। लेकिन  सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गयी। कर्मचारियों को बजट से काफी निराशा हाथ लगी है।
 
           कर्मचारी नेता पीआर यादव ने बताया कि लोकसभा में प्रस्तुत बजट से नौकरी पेशा कर्मचारियों को बड़ी निराशा हुई है। आयकर में छूट की उम्मीद पर पानी फिर गया है। केंद्र शासन की योजनाओं में लाभ के लिए लिए 8 लाख से अधिक मासिक आय वाले व्यक्ति को क्रीमी -लेयर मानती है।  इसलिए इनकम टैक्स में भी 8 लाख तक के आय पर छूट की उम्मीद थी।
 
          कर्मचारी नेता ने बताया कि बजट में कारपोरेट टैक्स में भारी छूट दी गयी है। ऐसा लगता है कि यह बजट पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यादव ने कहा कि पूरे बजट में रोजगार पर कोई चर्चा नहीं है। देश में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में स्कूल -कॉलेज- अस्पतालों में लाखों पद रिक्त है। और सरकार देश के बाहर इन क्षेत्रों में रोजगार की बात कह रही है।
     
                यादव ने बताया कि केंद्र सरकार मेक इन इंडिया से अब असेंबल इन इंडिया में आ गयी है। बजट से बेरोजगारी ,गरीबी और महंगाई में वृद्धि होगी।बैंक और बीमा कर्मचारी लगातार निजीकरण के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं। बावजूद इसके बैंक एलआईसी में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचने का एलान बजट में किया है। इसके परिणाम घातक होंगे।
Share This Article
close