कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने कहा…2013 घोषणा पत्र पर नहीं हुआ अमल…मांग पत्र देकर कहा काज ठप करेंगे ठप

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा के कर्मचारियों ने प्रांतीय संगठन की आवाज पर नगरीय निकाय वाणिज्यकर मंत्री अमर अग्रवाल समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ,सांसद  लखन लाल साहू के निवास स्थान पहुंचकर मांग पत्र सौंपा। इस दौरान कर्मचारी अधिकारी पेडरेशन के प्रतिनिधियों ने भाजपा का साल  2013 का धोषणा पत्र देकर पुराने वादे का याद दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पांच साल के बाद भी अभी तक सरकार ने कर्मचारियों से किए गए वादे को पूरा नहीं किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का एक प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल और सांसद लखन लाल साहू के निवास स्थान पहुंंचकर मांग पत्र दिया।  कर्मचारी नेताओंं ने तीनों बड़े नेताओं को मांग पत्र के साथ भाजपा के 2013 का घोषणा पत्र भी थमाया।

                    फेडरेशन संचालक रोहित तिवारी ने बताया की साल 2013 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में कर्मचारी हित में कई वादे किए।बावजूद इसके अभी तक सरकार ने वादा पूरा नहीं किया है। इसके चलते प्रदेश के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। रोहित तिवारी ने बताया कि विधान सभा चुनाव इसी साल होना है। सरकार एक बार फिर पार्टी घोषणा पत्र जारी करेगी। जबकि पुराने घोषणा पत्र पर अभी तक कर्मचारी हित में अमल नही किया गया है। ऐसे में नये घोषणा पत्र की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वभाविक है।

                   रोहित तिवारी समेत प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने अमर अग्रवाल,धरमलाल और लखनलाल साहू से कहा कि सरकार को कर्मचारी हित में किये वादों को समय पर पूरा कर अपनी विश्वशनीयता को कायम रखनी चाहिये।

                                       प्रेस नोट जारी कर रोहित तिवारी ने बताया कि इस मंत्री सांसद और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान ,प्राथमिकता के आधार पर लिपिको की वेतन विसंगति निराकरण ,सातवें वेतनमान का एरीयस ,महँगाई भत्ता ,गृह भाडा भत्ते समेत अन्य भत्तो की मांग की गयी। सातवें वेतनमान के अनुरूप पुर्ननिर्धारण के साथ नौ सूत्रीय माँग पत्र सभी के सामने पेश किया गया।

             रोहित ने बताया कि प्रदेश के सभी मान्यता और गैर मान्यता प्राप्त संगठन कर्मचारी हित संघर्षरत है। मंगलवार को प्रांतीय आह्वान पर जिले में जन प्रतिनिधियो और  भाजपा संगठन से जुड़े लोगो को ज्ञापन सौंप कर ध्यान खींचा गया। तिवारी ने कहा कि 26 जून तक मांगो पर सकारात्मक पहल नही होने की सूरत में प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारी 27 जून को सरकारी काम काज ठप कर सामूहिक अवकाश पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

                         नेताओं से मिलनकर अपनी बातों को रखने वाले प्रतिनिधिमंडल में रोहित तिवारी ,जगत मिश्रा ,जी आर चंद्रा ,सुनील यादव किशोर शर्मा ,बी पी सोनी ,मनहरण कौशिक ,परस कौशिक ,एस पी पाटनवार ,आलोक परांजपे ,अश्वनी भास्कर राजेश पाण्डेय ,उमेश सिंह ,आर पी गंधर्व ,अश्वनी पाण्डेय ,राजीव कस्तूरे ,वीरेन्द्र सिंह जदौन ,कार्तिक पटेल ,एस के भारती ,पंकज कुलकरणी ,मिलन राम विश्वकर्मा ,दिलीप शर्मा ,एन आर कार्निवाल सहित कर्मचारी शामिल थे।

close