♦पं. दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत
रायपुर।पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना की बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय हम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।उनके जीवन से हमें त्याग, बलिदान व तपस्या की शिक्षा मिलती है। हमें समाज में राजनीतिक जीवन में विकल्प के रूप में नहीं एक संकल्प के रूप में सक्रिय रहना होगा।प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कर्मयोगी कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है जो पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो को जन-जन तक पहुचाएंगे।
मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का समूचा जीवन समाज के समरस्ता के लिए समर्पित रहा है।आज उनके जन्म शताब्दी के आवसर पर हम सभी कार्यकर्ता उनकी विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जुट जाएं।प्रभारी ने कहा कि पं. दीनदयाल, गांधी व लोहिया के समकक्ष थे, उन्होंने पूरी दुनिया को अल्पायु में ही एकात्म मानववाद का दर्शन करवाया।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि पं. दीनदयाल शताब्दी कार्य विस्तार योजना में सेवाभावी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है जो समाज के मजबूती के लिए एकजुटता के साथ कार्य करेंगे। संगठन महामंत्री ने प्रदेश भर से आए विस्तार योजना के कार्यकर्ताओं से जिलावार चर्चा की।महामंत्री ने कहा कि एक माह, छ: माह व एक वर्ष के लिए कार्यकर्ताओं को इस योजना में शामिल किया गया है जो सम्पूर्ण समय देकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।