कलाम का योगदान हमेशा याद रखेगा भारतःकौशिक

Chief Editor
2 Min Read

??????????

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम  के असामयिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुःख व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे, उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन शिक्षा, विज्ञान के क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्रपति के रूप में भी दिया। उनके निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई असंभव है। आज भारत को परमाणु क्षेत्र में शक्ति सम्पन्न बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारत की जनता उनके इस योगदान को सदैव याद रखेगी।

पूर्व मंत्री डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी ने  कलाम साहब के छत्तीसगढ़ से जुड़ाव तथा उनके छत्तीसगढ़ प्रवास को याद करते हुए कहा कि उनके मन में छात्रों के सर्वागीण विकास की अदम्य लालसा थी। ऐसे व्यक्तित्व का चला जाना बेहद दुखद है। उन्होंने, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कलाम साहब की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

भारतीय मजदूर संघ असम के प्रभारी सुनील किरवाई ने कहा कि डाॅ. कलाम की सादगी, सरल सहज व्यवहार व लक्ष्य प्राप्ति के लिए किया जाने वाला हरसंभव प्रयास सदैव ही सम्पूर्ण देशवासियों खासकर युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर  डाॅ.अब्दुल कलाम को श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्रद्धाजंलि में भाजपा प्रदेश सह महामंत्री संगठन पवन साय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजा पाण्डेय, जिला महामंत्री रजनीश सिंह, राजेश तम्बोली, सल्लामुद्दीन अशरफी, मोहित जायसवाल, व्ही.रामा राव, सोमेश तिवारी, श्रीकांत सहारे, मनीष अग्रवाल, प्रवीर सेन, धीरेन्द्र केशरवानी, अवधेश अग्रवाल, तिलक साहू, अरूणा दीक्षित, बलराम हरियाणी, राजेश तिवारी, सागर बंजारे, संतोष कश्यप, कारी बरकाती, अनिरूद्ध द्विवेदी, अंजना चैकसे, अन्नू गुप्ता, मनमोहन पाण्डेय, सुखीराम कौशिक, केदार खत्री, नरेन्द्र सिंह कछवाहा, गोपी ठारवानी, कमल कौशिक, जीतू साहू, दुर्गेश पाण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

close