कलेक्टर एवं सीईओ ने चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Shri Mi
1 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)। जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत विजयनगर में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने जायजा लिया। कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं सीईओ हरीष एस.ने नरवा संवर्धन के लिए तैयार किये जा रहे बोल्डर चेक,कंटूर ट्रेंच एवं निमार्णाधीन गेबियन का निरीक्षण कर तकनीकी सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किया जाये। जिले में नरवा कार्यक्रम अन्तर्गत कुल 60 नालों का चयन कर उनका डीपीआर तैयार किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता से लें तथा जनपद स्तर पर इसकी समय-समय पर समीक्षा की जाए,ताकि कार्य पूर्ण होने में अनावश्यक विलम्ब न हो। उपस्थित कर्मचारियों ने सम्पूर्ण कार्ययोजना की रूपरेखा कलेक्टर से साझा कर निर्माणाधीन कार्यों की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समुद्र साय,सहायक परियोजना अधिकारी डाॅ. के.एम.पाठक, तकनीकी सहायक सहित जनपद पंचायत के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close