कलेक्टर कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20151013-WA0006बिलासपुर—कलेक्टोरेट मेन गेट के सामने आज एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। सरस्वती यादव नाम की महिला ने अचानक खुद के शरीर पर मिट्टी तेल डालना शुरू कर दिया। मिट्टी तेल डालने के बाद उसने आत्मदाह करने की कोशिश की। जिसे देख आनन फानन में वहां मौजूद लोगों  महिला को आत्मदाह करने से रोक दिया। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और फिर महिला को अपने कस्टडी में ले लिया।

                          इस दौरान महिला ने जानकारी दी कि हाईकोर्ट के आदित्य भारद्वाज नाम के एक वकील ने उसे धोखा देकर लगातार उसके साथ दैहिक शोषण किया है। पुलिस मामले में कुछ भी कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले की जांच में जुटी सिविल लाइन पुलिस ने फिलहाल घटना के आधार पर विवेचना शुरू कर दी है। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक महिला ने अभी वकील से संबंधित कोई भी लिखित शिकायत प्रस्तुत नहीं की  है। शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

                         जानकारी के अनुसार सरस्वती यादव कोटा की रहने वाली है। वह हाईकोर्ट अधिवक्ता जिसका नाम सरस्वती यादव है। सरस्वती हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता पर दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पुलिस थाने का कई बार चक्कर लगाने के बाद भी वकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया जा रहा है। तंग होकर उसने कलेक्टर कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की है।

                 चकरभाठा पुलिस के अनुसार सरस्वती  कोटा की रहने वाली है । हाईकोर्ट अधिवक्ता आदित्य भारद्वाज के यहां काम करती थी। कुछ दिनों पहले महिला के खिलाफ चकरभाठा थाने में भारद्वाज ने  महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया था।  जानकारी के अनुसार इस दौरान महिला ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए चोरी के सामान को जल्द ही वकील को वापस करने के लिए कहा। लेकिन बाद में देने से मुकर गयी। वकील ने जब भी सामान वापस करने के लिए दबाव बनाया तो महिला ने उसे फंसाने की धमकी भी दी।

                    आज महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया कि चकरभाठा थाने में उसकी शिकायत नहीं लिखी जा रही है। महिला ने जैसे ही कलेक्टर कार्यालय के सामने मिट्टी तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। महिला के अनुसार चकरभाठा पुलिस अधिवक्ता को बचाने का प्रयास कर रही है। इसलिए उसका रिपोर्ट नहीं लिखा गया।

जांच के बाद कार्रवाई–

   कोटा की रहने वाली महिला ने आज कलेक्टर कार्यालय के सामने मिट्टी तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। उसने ऐसा क्यों किया। इसकी जांच होगी। महिला के खिलाफ चकरभाठा थाने में एक मामला दर्ज है। दर्ज शिकायत के अनुसार महिला ने वकील के घर चोरी की थी। उसने सामान वापस करने को कहा था। बाद में सामान वापस करने से इंकार कर दिया है। उसकी भी जांच की जाएगी। यदि दोनों दोषी हैं तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन अभी जांच का इंतजार करना होगा।

                                                                                                       लखन पटले..पुलिस प्रवक्ता बिलासपुर

close