कलेक्टर के खिलाफ जोगी समर्थकों का मोर्चा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160928-WA0039जगदलपुर–युवा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। मालूम हो कि कलेक्टर जगदलपुर ने पोलावरम बांध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इंंकार कर दिया है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर कलेक्टर ने लिखित में बताया कि 29 सितम्बर को क्षेत्र में मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगण होंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए अनुमति नहीं दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जगदलपुर कलेक्टर से पोलावरम बांध के खिलाफ अनुमति नहीं मिलने के बाद छजकां युवा विग्रेड ने कार्यालय के सामने अनूठा प्रदर्शन किया है। खबर मिलते ही क्षेत्र की जनता भी कलेक्टर कार्यालय पहुंच गयी। लोगों को नियंत्रित करने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा।

युवा छजकां ने पोलावरम बांध का शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध. प्रदर्शन करने और राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने के लिए 29 सितंबर के लिए कलेक्टर से अनुमति मांगी थी। कलेक्टर नें अनुमति देने से इंकार कर दिया। कार्यकर्ताओं की मांग पर कलेक्टर ने लिखित में कहा कि 29 सितंबर को मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगण जगदलपुर शहर में मौजूद रहेंगे। विरोध प्रदर्शन से कानून.व्यवस्था बिगड़ सकती है। कलेक्टर के लिखित आदेश के बाद युवा छजकां कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही विरोध करना शुरू कर दिया।

                                युवा छजकां कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री और मंत्रीगण जगदलपुर में मौजूद रहेंगे तो क्या कलेक्टर कानून व्यवस्था बिगड़ने के डर से आम जनता को नजर बंद करेंगे। 29 सितंबर को विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं देना यह साबित करता है कि उन पर सरकार का कितना दबाव है। सरकार और शासन दोनों ही छजकां से डरे हुए हैं। यह सरासर तानाशाही है। लोकतंत्र में जहां एक ओर पक्ष होता है तो दूसरी ओर विपक्ष होता है।यहां तो सिर्फ़ तानाशाही है।

Share This Article
close