कलेक्टर जिला कोषालय में लटका ताला..कोषालय अधिकारी और महिला कर्मचारी पाजीटिव..चक्कर काटते कर्मचारी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- जिला कोषालय में दो अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय में ताला लटक गया है। जिसके चलते आय व्यय देयक कर्मचारी समेत अन्य मुलाजिमों को चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। देर बीती शाम को लगाया गया है। बहरहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि अब कार्यालय कब खुलेगा।

                           बीती शाम स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जानकारी मिली कि कलेक्टर कार्यालय स्थित जिला कोषालय में भी दो अधिकारी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। खबर के बाद जिला कोषालय को बीते शाम को ही ताला लटका दिया गया है। जानकारी के बाद जिला कोषालाय के अन्य कर्मचारी और अधिकारियों को टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया है।

              जानकारी के अनुसार जिला कोषालय का सहायक कोषालय अधिकारी के अलावा एक अन्य महिाल अधिकारी कोरोना पाजीटिव पायी गयी है। खबर मिलने के बाद कर्मचारियों में दहशत फैल गयी। आदेश के बाद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने कोरोना टेस्ट कराया है।

                 लेकिन कोई यह बताने की स्थिति में नहीं है कि जिला कोषालय कार्यालय का ताला कब खुलेगा।

close