..कलेक्टर ने कहा..स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य दिमाग…पर्यावरण का दिया संदेश..कहा लगाएंगे 50 लाख पौधे।

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—जिले में पर्यावरण दिवस ईमानदारी और शिद्दत से मनाया गया। कलेक्टर पी.दयानन्द शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। कलेक्टर ने बताया कि इस बार मानसून में 50 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। कलेक्टर पी.दयानन्द ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे का रोपण भी किया।

           विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर पी दयानंद ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण किया। जगह जगह आयोजित कार्यक्रमों में  भाग लिया। कलेक्टर ने रतनपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर परिसर और सत्ताईस खोली स्थित पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी के निवास पर पौधरोपण किया। मौके पर कलेक्टर ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता आयी है। लोग व्यापक स्तर पर पौध संरक्षण और रोपण को लेकर जागरूक हुए हैं। अभियान में बढ़-चढ़ कर भागीदारी भी कर रहे हैं। देखकर और सुनकर खुशी होती है।

                      कलेक्टर पी.दयानन्द ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिये हमें पॉलीथिन के प्रयोग से परहेज करना होगा। पेड़ों के कम होने से बारिश भी प्रभावित हो रही है। मानसून आने पर जिले में 50 लाख पौधे  लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने रतनपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर परिसर में शासकीय उच्चतर माध्यिमक कन्या विद्यालय की छात्राओं के साथ एक सौ इक्यावन पौधे लगाए।

तैराकी से शरीर का व्यायाम

 कलेक्टर पी.दयानन्द ने तैराकी प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगियों को सम्मानित किया। पी दयानंद ने खेल परिसर स्थित स्वीमिंग पूल में तैराकी के विजेताओं से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जो बच्चे प्रतियोगिता में नहीं जीत पाए उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। खेल में हिस्सा लेना बड़ी बात है। खेलों में हिस्सा लेने से प्रतियोगिता की भावना विकसित होती है।  तैराकी से पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। तैराकी शरीर को फिट रखने के लिये सबसे अच्छा व्यायाम है।

                     कलेक्टर ने बताया कि स्वस्थ्य भारत के निर्माण के लिये हमें फिट रहना बहुत जरूरी है। स्वस्थ्य शरीर से ही हम कोई भी काम पूरी ऊर्जा के साथ कर सकते हैं। कलेक्टर ने तैराकी में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इस मौके पर जिला खेल अधिकारी श्री ए एक्का और  बड़ी संख्या में तैराकी प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी भी उपस्थित थे।

close